arvind pandey
ड्रेस कोड पर रार बरकरार
गौरतलब है कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पोलिसी को लेकर लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। इसके तहत पहले से ही शिक्षक संगठनों में भारी रोष है। इसके बाद ड्रेस कोड के मुद्दे पर भी शिक्षकों पर तुगलकी फरमान सुना दिया गया। उत्तराखंड में अंदरखाने विरोध के स्वर इस कदर उठ गए कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को 8 अगस्त को प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलानी पड़ी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय चैहान ने बताया कि 8 अगस्त की मीटिंग में उनके संगठन की तरफ से 21 सूत्रीय मांगपत्र दिया था जिसमें विद्यालयों का एकीकरण न करने, ट्रांसफर एक्ट लागू करने, ड्रेस कोड पर शिथिलता बरतने सम्बंधी कई मुद्दे शामिल थे. लेकिन अभी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब इंतजार के अलावा शिक्षक संगठनोें के पास कोई रास्ता नहीं बचा। बकायदा सीएम ने इसके लिए 5 सितंबर तक जीओ जारी करने का भरोसा दिलाया था पर नजीता सिफर रहा. इधर अब शिक्षक बड़े स्तर पर आन्दोलन की रुपरेखा तैयार कर चुके हैं.

Comments
Post a Comment