sports minister Arvind pandey
01 सितम्बर 2017 को राष्ट्रीय स्तर पर कुल 172 चयनित सरकारी विद्यालयों में उत्तराखंड से चयनित विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दौलिया (हल्दूचौड़) हल्द्वानी, जिला नैनीताल को "स्वच्छ भारत अभियान" के अंतर्गत "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016-17" प्राप्त करने पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दौलिया एवं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
उक्त पुरस्कार प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता आर्या जी को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री Prakash Javadekar जी द्वारा दिया गया।
यह प्रदेश के लिए गर्व की बात एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने का विषय है।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मनाये जा रहे "स्वच्छता पखवाड़ा" में 02 सितम्बर "स्वच्छता जागरूकता दिवस" पर मैं प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं प्रदेशवासियों का आह्वान करता हूँ की शरीर एवं देश-समाज को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता को प्राथमिकता दें। स्वच्छता के प्रति जागरूक बने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखे एवं स्वच्छता को बनाये रखने में योगदान दें।
आइये, अपना शत-प्रतिशत योगदान देकर देश-समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनायें।



Comments
Post a Comment