Best leader in uttarakhand Arvind Pandey

Arvind Pandey
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, बलबीर रोड, देहरादून में जनकल्याण हेतु विभिन्न क्षेत्रों से आये आम जनमानस की समस्याओं को शिक्षा, खेल, युवा कल्याण तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ सुना एवं तत्काल समस्याओं का निराकरण किया।
कुछ युवाओं की रोजगार की समस्या को पी0आर0डी0 निदेशक श्री शक्ति सिंह जी को निर्देशित कर मौके पर ही तुरंत निराकरण करवाया गया।
इसी क्रम में शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं को उपस्थित विभाग के अपर निदेशक (माद्यमिक) श्री राम कृष्ण उनियाल जी एवं अपर निदेशक (बेसिक) श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी द्वारा सम्मुख ही निराकरण करवाया गया।

Comments