sports minister Arvind pandey

sports minister Arvind pandey

प्राइवेट स्कूल अब पैरेंट्स से नहीं वसूल सकेंगे रि-एडमिशन फीस

रि-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से फीस नहीं वसूल सकेंगे प्राइवेट स्कूल. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने रि-एडमिशन फीस पर रोक के आदेश आ जारी कर दिए हैं.

अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है कि अब उन्हें हर साल दूसरी कक्षा में प्रवेश करते समय एडमिशन फीस नहीं देनी होगी. इतना ही नहीं इस साल स्कूल अभिभावकों से जो रि-एडमिशन फीस वसूल चुके हैं, वह भी वापस करनी होगी.

शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने प्राइवेट स्कूलों की ममानी रोकने के लिए नकेल कस दी है. जी हां प्राइवेट स्कूलों के द्धारा हर साल रि-एडमिशन के नाम पर अभिभवकों से वसूली जाने वाली फिस पर रोक लगाने के आदेश शिक्षा मंत्री ने जारी कर दिए हैं. इतना ही नहीं इस साल जो रि एडपमिशन के नाम पर जो फीस अभिभवाकों ने भरी है. उसे वापस करने के आदेश में शिक्षा मंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को भेज दिए है.

शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय का कहना कि जिस तरह प्राइवेट स्कूलों ने शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है, उस पर वह पूरी तरह से उत्तराखंड में लगाम लागाएंगे, जिससे गरीब व्यक्ति भी प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे पढ़ सकते हैं.

sports minister Arvind pandey

शिक्षा मंत्री का ये तो पहला बडा एक्शन है, आगे शिक्षा मंत्री दावा कर रहे है कि अगले साल से वह सभी प्राइवेट स्कूलो में एनसीईआरटी की कितबों की अनिवार्यता कर देंगे. जिससे प्राइवेट स्कूलों की किताबें सभी दुकानों पर भी सस्ते दामों पर मिल सकेंगी. साथ ही हर साल चेंज होने वाले सिलेबस पर भी वह लगाम लगाएंगे. 5 साल में एक बार ही सिलेबस बदला जाएगा.

Comments