arvind pandey MLA
दिनांक 16 अगस्त को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए #RTE के तहत अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री माननीय श्री Prakash Javadekar जी को आश्वस्त किया कि राज्य में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के अप्रशिक्षित शिक्षकों को वर्ष 2019 तक प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस क्रम में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। जिसमें सम्बंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं अप्रशिक्षित शिक्षकों की जवाबदेही होगी।
साथ ही केंद्रीय मंत्री माननीय श्री प्रकाश जावड़ेकर जी द्वारा आश्वासन दिया गया की राज्य में आपदा के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जर्जर स्थिति वाले सरकारी विद्यालयों की मरम्मत तथा पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षकों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु केंद्र सरकार मदद देगी।

Comments
Post a Comment