arvind pandey MLA

arvind pandey MLA

टाटा पिग्मेंट यूनियन में अरविंद पांडेय की नवगठित यूनियन को श्रमायुक्त ने मान्यता दे दी है। श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का नाम रजिस्टर बी में दर्ज कर लिया है। टाटा पिग्मेंट यूनियन में दो जून को चुनाव और पांच जून को विशेष आमसभा हुई थी। इसमें नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों ने निवर्तमान अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को यूनियन से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, को-ऑप्शन से टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया था। इस कारण ही विवाद था और टाटा स्टील प्रबंधन अरविंद पांडेय को शो-कॉज जारी कर पद से इस्तीफा देने का दबाव बना रहा था। रजिस्टर बी में दर्ज होने पर गुरुवार शाम टाटा पिग्मेंट कंपनी गेट पर ऑफिस बियरर, कमेटी मेंबरों व कर्मचारियों ने जश्न मनाते हुए लड्डू वितरित किया। 

arvind pandey MLA

उप श्रमायुक्त की रिपोर्ट की अनुशंसा : दो जून को हुए चुनाव को लेकर विवाद हो गया था। चुनाव बाद निर्वाचन पदाधिकारी को-ऑप्शन एजीएम में कराना चाहते थे। जबकि चुनाव जीतने वाले कमेटी मेंबर तत्काल इसपर फैसला लेना चाहते थे। विवाद बढ़ने पर निर्वाचन पदाधिकारी मतदान स्थल से निकल गए। ऐसे में चुनाव पर्यवेक्षक सह श्रम अधीक्षक-2 ने अपनी रिपोर्ट इसका जिक्र किया। इस रिपोर्ट के आधार पर ही उप श्रमायुक्त ने नवगठित यूनियन को रजिस्टर बी में दर्ज की अनुशंसा की। इन्हें मिली मान्यता : अध्यक्ष अरविंद पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, सहायक सचिव कमलेश कुमार शर्मा, राजेश सरदार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार यादव। कमेटी मेंबर खेलाराम, अनिल प्रसाद, नंदलाल, सुनील प्रसाद, जी. सत्यनारायण राव, राजकुमार तिवारी व पायो।
https://www.facebook.com/permalink.php?id=1014089075388866&story_fbid=1052894814841625

Comments