arvind pandey education minister
सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है की वे प्रमाण पत्र देकर कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों की गणना को सुनिश्चित करें।
अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु मानव संसाधन विभाग, भारत सरकार ने https://swayam.gov.in पोर्टल आरम्भ किया है। अप्रशिक्षित शिक्षक उक्त पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु 15 सितम्बर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, उक्त तिथि तक ही प्रशिक्षण के मामले में संज्ञान लिया जायेगा।
ज्ञात हो कि 31 मार्च 2019 के बाद प्रशिक्षित शिक्षक ही निजी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

Comments
Post a Comment